1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अनंत सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचे ललन सिंह-सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR , अब इस मामले में हुआ एक्शन

अनंत सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचे ललन सिंह-सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR , अब इस मामले में हुआ एक्शन

मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Assembly Seat) पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह (JDU candidate Anant Singh) के जेल जाने के बाद उनके प्रचार की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Union Minister Lallan Singh)  और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary) नई मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ जिला प्रशासन ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराया है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Assembly Seat) पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह (JDU candidate Anant Singh) के जेल जाने के बाद उनके प्रचार की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Union Minister Lallan Singh)  और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary) नई मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ जिला प्रशासन ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराया है।

पढ़ें :- "गरीब जिंदगी जिएं बेतुका है..." मैथिली ठाकुर की लग्जरी कार पर बवाल, ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब

एनडीए के दोनों नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन (Code of Conduct Violations) का आरोप लगा है। बता दें कि मोकामा में आज दोनों नेताओं ने रोड शो किया था। आरोप है कि उनके रोड शो में परमिशन से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है।

इसकी पुष्टि  पटना SSP कार्तिकेय शर्मा (Patna SSP Kartikeya Sharma) ने की है। SSP के मुताबिक, चुनाव प्रचार के आयोजकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बगैर अनुमति वाली गाड़ियों को भी जब्त किया गया है।

दरअसल, दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से JDU कैंडिडेट अनंत सिंह बेऊर जेल में हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Union Minister Lallan Singh) ने सोमवार को उनके प्रचार की कमान संभाली है। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

दोनों प्रमुख नेता ओपन जिप्सी में सवार होकर पंडारक से मोकामा तक 30KM लंबा रोड शो किया। रोड शो के दौरान सिर्फ 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की परमिशन थी, लेकिन दोनों के काफिले में 48 गाड़ियां शामिल हुईं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

पढ़ें :- निशांत कुमार ने पिता की विरासत संभालते हुए राजनीति में की एंट्री, जेडीयू ने दिया नया नारा 'युवा सोच, मजबूत संकल्प'

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...