1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Fire Mahakumabh : सेक्टर 19 में लव कुश आश्रम के कई पंडाल खाक, राहत-बचाव जारी

Fire Mahakumabh : सेक्टर 19 में लव कुश आश्रम के कई पंडाल खाक, राहत-बचाव जारी

प्रयागराज के महाकुंभ मेले में बड़ी दुर्घटना। सेक्टर 19 के लव कुश आश्रम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे पुल और शास्त्री पुल के बीच लगी आग ने कई पंडालों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लोगों को बचाया, लेकिन बड़ा इलाका जलकर राख हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। प्रयागराज के महाकुंभ मेले में बड़ी दुर्घटना। सेक्टर 19 के लव कुश आश्रम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे पुल और शास्त्री पुल के बीच लगी आग ने कई पंडालों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लोगों को बचाया, लेकिन बड़ा इलाका जलकर राख हो गया। एसडीआरएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। एडीजी समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।फूस के बने पंडाल होने के कारण आग तेजी से फैली ।

पढ़ें :- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसे, फतेहपुर में तीन किशोरों की मौत: गोंडा में युवक लापता

बताया गया है कि सेक्टर 19 में मोरी मार्ग पर लवकुश महाराज का पंडाल लगा है। यहां पर टेंट बने थे, जहां कल्पवासी और दूसरे श्रद्धालु रुकते थे। पंडाल को उखाड़ने और सामान समेटने का काम चल रहा था।

इसी बीच शनिवार शाम को अचानक वहां आग लग गई। धुंआ और आग की लपटें उठने पर श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है।

डीआईजी का आया बयान

प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा ने कहा कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। यह सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में लगी थी। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...