1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. श्रीलंकाई नौसेना की गोली बारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल, भारत ने जताई नाराजगी, उच्चायुक्त को किया तलब

श्रीलंकाई नौसेना की गोली बारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल, भारत ने जताई नाराजगी, उच्चायुक्त को किया तलब

श्री लंका नौसेना की गोलीबारी में डेल्फ़्ट द्वीप के पास मंगलवार को पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए। इस घटना को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

श्री लंका नौसेना की गोलीबारी में डेल्फ़्ट द्वीप के पास मंगलवार को पांच भारतीय मछुआरे गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

पढ़ें :- Humanoid robot 'Yuni' ice skating : ओलंपिक चैंपियन के साथ बर्फ पर थिरका ह्यूमनॉइड रोबोट युनी', रूसी लोककथा 'द फ्रॉग प्रिंसेस' पर आधारित प्रस्तुति

एमईए ने कार्रवाई को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि कराईकल बंदरगाह से मंगलवार सुबह तड़के डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने निकले 13 भारतीय मछुआरों को श्री लंका नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
इस दौरान श्री लंका नौ सेना ने गोली बारी भी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मछुआरें दल परुथी थुराई के पास मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान श्रीलंका नौसेना की गश्ती नाव ने उन्हें घेर लिया। श्री लंका नौ सेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में एक मछली पकड़ने वाली नाव और 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

मछुआरों द्वारा नाव को तमिलनाडु की ओर ले जाने के प्रयास करने पर श्री लंका नौसेना ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक श्रीलंका नौसेना अधिकारी भी सवार था। एक मछुआरे के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा किसी वस्तु के प्रहार से घायल हो गया। गिरफ्तार मछुआरों को कांगेसंतुरई पुलिस को सौंप दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाव पर सवार 13 मछुआरों में से पांच को गोलीबारी में गंभीर चोटें आई हैं। घायल मछुआरों का जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि भी घायल मछुआरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- Pakistan: Saint Mata Sahib Hasi Devi: पाक ने हिंदू संत की जयंती पर जारी किया 200 रु. का सिक्का, जानें ऐतिहासिक शदाणी दरबार के बारे में

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...