1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारी सस्पेंड, सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा ऐक्शन

MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारी सस्पेंड, सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा ऐक्शन

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सत्य निकेतन में करीब 50 साल पुरानी एक मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। रविवार को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई ​दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सत्य निकेतन में करीब 50 साल पुरानी एक मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। रविवार को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapse : बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

एमसीडी के पांच अधिकारी सस्पेंड

सत्य निकेतन (Satya Niketan) की इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने एमसीडी उपायुक्त, कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड कर दिया है।

ये पांच अधिकारी हुए सस्पेंड?

राकेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन

पढ़ें :- Delhi News : सीबीआई ने MCD डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा को किया गिरफ़्तार, 4 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप

रणवीर सिंह, एसई साउथ जोन

ललित कुमार गोयल, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर(बिल्डिंग) साउथ जोन

सुनील चौहान, असिस्टेंट इंजीनियर, साउथ जोन

आशीष कुमार, जूनियर इंजीनियर, साउथ जोन

बता दें कि, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह फिर सत्य निकेतन में घटनास्थल का दौरा कर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दिल्ली सरकार ने रविवार को इमारत ढहने की इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में प्रदूषण संकट पर SC की सख्त टिप्पणी, कहा-'बंद कीजिए नौ टोल प्लाजा'

मुख्यमंत्री ने घटना के संबंध में बिल्डिंग मालिक पर एफआईआर दर्ज किए जाने और जांच में घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, गुप्ता ने आसपास के ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवासों और भवनों की भी सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान जिन भवनों में नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें सील किया जाएगा।

फंसे लोगों की सटीक संख्या पता नहीं : एनडीआरएफ

एनडीआरएफ ने सोमवार को बताया कि सत्य निकेतन में एक दिन पहले इमारत ढहने की घटना के बाद बचाव एजेंसियों ने अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला है, जबकि मलबे के नीचे फंसे लोगों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। यह बचाव अभियान सोमवार को भी दिनभर जारी रहने की उम्मीद है।

एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (IG) नरेंद्र बुंदेला ने कहा कि केंद्रीय आपदा मोचन बल के पास मलबे के नीचे फंसे लोगों की संख्या को लेकर ‘कोई निश्चित आंकड़ा’ नहीं है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ घटनास्थल पर लोगों के जिंदा होने के संकेतों की तलाश के लिए कटर, हाइड्रोलिक जैक और प्रशिक्षित श्वान दलों का इस्तेमाल कर रहा है। रविवार से ही एनडीआरएफ की दो तकनीकी टीम घटनास्थल पर तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। बुंदेला के अनुसार, एनडीआरएफ और दिल्ली सरकार की सहयोगी एजेंसियों द्वारा चलाया जा रहा बचाव अभियान सोमवार देर रात तक जारी रहने की संभावना है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित यह आवासीय इमारत ब्यॉज पेइंग गेस्ट (PG) आवास के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मरम्मत का काम चलने के दौरान इमारत ढह गई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...