1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशु ओझा ने BJP मुख्य प्रवक्ता से की मुलाकात , पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशु ओझा ने BJP मुख्य प्रवक्ता से की मुलाकात , पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गौरा (रानीगंज) से पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंजी० पूर्णांशु ओझा 'श्यामू' ने भारतीय जनता पार्टी (bjp) यूपी के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गौरा (रानीगंज) से पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंजी० पूर्णांशु ओझा ‘श्यामू’ ने भारतीय जनता पार्टी (bjp) यूपी के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर नए दायित्व की शुभकामना दी।

पढ़ें :- नौतनवा में सेवा भारती संस्कार केंद्र का मासिक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संस्कार व शिक्षा पर रहा जोर

 

जिले के ही वरिष्ठ नेता को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, जिसके तहत पूर्णांशु ओझा ने उनसे मिलकर अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा नेता पूर्णांशु  जिले की राजनीति (विशेषकर रानीगंज, शिवगढ़ और गौरा क्षेत्र) में काफी सक्रिय रहते हैं और क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का नेतृत्व करते रहते हैं।भाजपा युवा नेता पूर्णांशु ने शिवगढ़ (रानीगंज) क्षेत्र में शहीदों के सम्मान में एक बड़ी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया था।

पढ़ें :- Volkswagon Layoffs :  वोक्सवैगन में बड़ी छंटनी की तैयारी! 1 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा ,  ये है वजह

इस मुलाकात के दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन की मजबूती, मीडिया प्रबंधन और सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

युवा नेता पूर्णांशु ने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश प्रताप सिंह के कुशल सांगठनिक अनुभव और मुखर वक्तृत्व शैली से उत्तर प्रदेश में पार्टी का मीडिया सेल और अधिक प्रभावी व सशक्त भूमिका निभाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...