HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Former PAK Minister Fawad Chaudhary : पूर्व पाक मंत्री फवाद चौधरी पर लगे ये आरोप, केस दर्ज

Former PAK Minister Fawad Chaudhary : पूर्व पाक मंत्री फवाद चौधरी पर लगे ये आरोप, केस दर्ज

पाकिस्तान में राजनीतिक विवाद इतना बढ़ गया है कि  तहरीक ए इंसाफ (PTI) के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी पर टोंटी चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Former PAK Minister Fawad Chaudhary : पाकिस्तान में राजनीतिक विवाद इतना बढ़ गया है कि  तहरीक ए इंसाफ (PTI) के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी पर टोंटी चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। फवाद चौधरी आरोप है कि इमरान खान की पार्टी के नेता टॉयलेट से नल चोरी कर ले गए। इन दिनों पाकिस्तान में शहबाज सरकार और इमरान खान के बीच जंग तेज हो गई है।

पढ़ें :- France New Caledonia riots : न्यू कैलेडोनिया द्वीप पर भड़के दंगे, चार लोगों की मौत, आपातकाल लागू

PTI उपाध्यक्ष फवाद चौधरी के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। लाहौर हाई कोर्ट में सभी मामलों में सुनवाई होने वाली है। पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर हाई कोर्ट में दायर मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि फवाद चौधरी के खिलाफ कुल 11 केस दर्ज हैं। जिसमें से एक केस टॉयलेट से नल चुराने का भी है। फवाद चौधरी ने अपने ऊपर लगे मामलों की जानकारी हासिल करने के लिए लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ दायर मामलों की जानकारी साझा की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...