1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Fourth Bada Mangal 2024 : कल मनाया जाएगा ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल , हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं

Fourth Bada Mangal 2024 : कल मनाया जाएगा ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल , हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं

भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को समर्पित  बड़ा मंगल ज्येष्ठ महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। चौथा बड़ा मंगल 18 जून 2024 को मनाया जाएगा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Fourth Bada Mangal 2024 : भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को समर्पित  बड़ा मंगल ज्येष्ठ महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। चौथा बड़ा मंगल 18 जून 2024 को मनाया जाएगा है। बड़ा मंगल, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। प्रत्येक बड़े मंगल पर भक्त हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना करने और अनुष्ठान करने जाते हैं। इस दिन भक्तगण हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाते है और
हनुमान चालीसा और रामचरितमानस का सुंदरकांड का पाठ करते हैं। मंदिरों में भक्ति और भजन-कीर्तन का माहौल होता है। बड़े मंगल पर भंडारा आयोजन की परंपरा है। भक्त गण भोजन और पेय वितरित करने के लिए स्टॉल लगाते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

हनुमान चालीसा पाठ
हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के सभी भय और संकट दूर हो जाते हैं। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यताओं के मुताबिक, हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर से सारी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। साथ ही उसे रोग मुक्त जीवन की प्राप्ति होती है।

अर्थ के लिए उपाय
बड़ा मंगल के दिन चांदी के सिक्के पर लाल सिंदूर लगाकर और हनुमान जी का स्मरण करते हुए उसे अपने पर्स, तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक संवृद्धि होती है।

पूजा मंदिर में रखें ये वस्तुएं
बड़ा मंगल के दिन घर के मंदिर पर लाल रंग की वस्तुएं रखें। ऐसा करने से जीवन में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। मंदिर में लाल रंग का चोला या सिंदूर भी रख सकते हैं।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...