1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Hariyali Teej 2025: BB क्रीम से लेकर गजरे तक, हरियाली तीज में बेस्ट लुक के लिए ट्राई करें ये स्टाइल

Hariyali Teej 2025: BB क्रीम से लेकर गजरे तक, हरियाली तीज में बेस्ट लुक के लिए ट्राई करें ये स्टाइल

सावन माह में हरियाली तीज का पर्व मनया जाता है है इस बार महिलाएं  तीज व्रत 27 जुलाई 2025 को रहेंगी। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं रहती हैं । वहीं  मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को स्व्यंम माँ पार्वती रहती हैं। इस दिन महिलाएं अच्छे से शृंगार करके माँ गौरी की पूजा करती है। हरियाली तीज को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। अगर आप भी तीज पर एक नेचुरल लुक में खूबसूरत दिखना चाहती है तो  ये आर्टिकल आज  मैं आपके लिए लाई हूँ

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

सावन माह में हरियाली तीज का पर्व मनया जाता है है इस बार महिलाएं  तीज व्रत 27 जुलाई 2025 को रहेंगी। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं रहती हैं । वहीं  मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को स्व्यंम माँ पार्वती रहती हैं। इस दिन महिलाएं अच्छे से शृंगार करके माँ गौरी की पूजा करती है। हरियाली तीज को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। अगर आप भी तीज पर एक नेचुरल लुक में खूबसूरत दिखना चाहती है तो  ये आर्टिकल आज  मैं आपके लिए लाई हूँ

पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क

शाईनिंग और सुंदर लुक के लिए फ़र्स्ट स्टेप

सबसे पहले आपको मेकअप से पहले स्किन को तैयार करना जरूरी है। तीज से एक दिन पहले स्क्रब करें ताकि चेहरे पर नेचुरल निखार आए। तीज वाले दिन मेकअप से पहले अच्छे से चेहरे को धोकर उसे सुखा लें। फिर  एलोवेरा जेल या हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे मेकअप स्मूद और लॉन्ग लास्टिंग होगा।

पढ़ें :- Eye Care Tips : आंखों को आराम देने के लिए ये नियम है आसान , जानें इसे अपनाने के फायदे

बेस मेकअप हो हल्का और ग्लोइंग

तीज पर हेवी फाउंडेशन से बचें। इसकी जगह BB क्रीम या लाइट फाउंडेशन लगाएं। हाइलाइटर की हल्की सी टच से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। चाहें तो बेस मेकअप के लिए प्राइमर लगाएं।

आई मेकअप से बढ़ेगी खूबसूरती

मेकअप करते टाइम  आंखों की सुंदरता को बढ़ाकर पूरे लुक को बढ़ा  सकते हैं। हरी या गोल्डन आईशैडो का उपयोग करें। काजल और मस्कारा से आंखों को आकर्षक बनाएं। चाहें तो ग्रीन कलर का आईलाइनर भी लगा सकती हैं जो थीम से मैच करेगा।

पढ़ें :- Pink Flower Plants : घर के गार्डन में लगाएं ये 5 गुलाबी फूलों वाले पौधे , रिच और रॉयल लुक सबको आकर्षित करेंगे

होंठों को दें सॉफ्ट ग्लैम लुक

तीज पर रेड या मैरून लिपस्टिक क्लासिक ऑप्शन है। लेकिन अगर आप कुछ नया चाहती हैं, तो रोज पिंक या वाइन शेड भी ट्राय कर सकती हैं। लिप्स को पहले मॉइस्चराइज करें, फिर लिपस्टिक लगाएं।

तीज लुक को ट्रेडिशनल टच से पूरा करें

आपके लुक को मेकअप के साथ ही पारंपरिक तीज एलिमेंट्स से पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप हरे रंग की बिंदी और चूड़ियां पहन सकती हैं। नेलपेट या नेलआर्ट आपके लुक को अधिक खूबसूरत बनाएगा। साथ ही ट्रेडिशनल लुक के लिए झुमके, गजरा और पायल का इस्तेमाल भी आपके लुक को परफेक्ट बनाते हैं।

पढ़ें :- लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 97 से अधिक रक्तवीर हुए शामिल

 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...