1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ganesh Bhagwan Pooja : गणेश भगवान की पूजा में लगाएं इन चीजों का भोग , सिद्धिविनायक की कृपा बरसेगी

Ganesh Bhagwan Pooja : गणेश भगवान की पूजा में लगाएं इन चीजों का भोग , सिद्धिविनायक की कृपा बरसेगी

णेश उत्सव की शुरुआत 07 सितंबर से हो चुकी है। घर घर में गणपति बप्पा जयकारे लग रहे है। हर घर में बप्पा  की स्थापना हो चुकी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ganesh Bhagwan Pooja : गणेश उत्सव की शुरुआत 07 सितंबर से हो चुकी है। घर घर में गणपति बप्पा जयकारे लग रहे है। हर घर में बप्पा  की स्थापना हो चुकी है। देशभर में गणपति जी के भक्त 10 दिनों तक उनकी खूब सेवा पूजा करते हैं। साथ ही भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगाते हैं। मान्यता है कि इससे बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं बप्पा की प्रिय चीजों के बारे में, जो उन्हें खाने में बेहद पसंद हैं।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

गणेश उत्सव में लगाएं भोग

मोदक
गणेश जी को मोदक का भोग सबसे प्रिय माना जाता है। इसलिए आप एकदन्त को मोदक का भोग जरूर लगाएं।

लड्डू
मोदक के अलावा बप्पा को लड्डू का भोग भी लगाया जाता है। आप चाहें तो बेसन या बूंदी से बने लड्डू का भोग लगा सकते हैं, इससे भी गणपति प्रसन्न होते हैं।

केला
भगवान गणेश को केले का भोग भी लगाएं।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

चावल की खीर
आपने पूजा के दौरान खीर का भोग लगाया होगा लेकिन चावल की खीर बप्पा की प्रिय मानी जाती है।

पूरन पोली
गणेश चतुर्थी के दिन महाराष्ट्र में बप्पा को पूरन पोली का भोग जरूर लगाया जाता है। आप इसे पूरे 10 दिनों तक गणपति जी को अर्पित कर सकते हैं।

नारियल
धार्मिक मान्यता के अनुसार नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है और इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। इसलिए आप भगवान गणेश को नारियल जरूर अर्पित करें।

घर पर करें गणेश जी की पूजा
गणेश चतुर्थी की पूजा की शुरुआत के लिए सबसे पहले गणपति बप्पा की मूर्ति को घर लेकर आते हैं। जब आप मूर्ति लेकर आए तो पहले से ही अगरबत्ती, धूप, आरती की थाली, सुपारी, पान का पत्ता, गणेश जी की मूर्ति को ढकने के लिए लाल कपड़ा तैयार रखें।  एक बार जब भगवान की प्रतिमा आपके साथ हो, तो आप परिवार के सदस्यों में से किसी एक को अक्षत का कटोरा लाने के लिए कह दें।

घर के अंदर लाने से पहले मूर्ति पर अक्षत अर्पित करें। इसके अलावा गणेश जी की मूर्ति को उनके स्थान पर रखने से पहले कुछ कच्चे चावल और एक सुपारी, हल्दी, कुमकुम अभिल और दक्षिणा रखें।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...