1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ganesh Chaturthi 2024 : चतुर्थी को गणपति बप्पा का होगा आगमन , बन रहे चार शुभ योग

Ganesh Chaturthi 2024 : चतुर्थी को गणपति बप्पा का होगा आगमन , बन रहे चार शुभ योग

सनातन धर्म पूजा पाठ अनुष्ठान में सर्वप्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा की जाती है। वर्ष में एक बार गणेश उत्सव मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ganesh Chaturthi 2024 :  सनातन धर्म पूजा पाठ अनुष्ठान में सर्वप्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा की जाती है। वर्ष में एक बार गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को है। इस दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। इसका समापन अनंत चतुर्दशी पर 17 सितंबर 2024 को होगा।  इस वर्ष यह तिथि 6 सितंबर को दोपहर 3.01 बजे शुरू होकर 7 सितंबर को शाम 5.37 बजे समाप्त होगी।
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणपति बप्पा का आगमन होता है। इसके बाद डेढ़, तीन, पांच, सात, 11 से लेकर 21 दिनों तक, बप्पा भक्तों के साथ विराजमान रहते हैं। इस दौरान हर दिन गणेश जी की पूजा की जाती है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

बन रहे चार शुभ योग
गणेश चतुर्थी के दिन चार शुभ योग बन रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर सुबह ब्रह्म योग; यह रात 11 बजे से शाम 17 बजे तक रहेगा। इसके बाद इंद्र योग का निर्माण होगा। इन दोनों योगों के अलावा रवि योग सुबह 06:02 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 12:34 बजे से 12:34 बजे तक रहेगा। यह अगले दिन 8 सितंबर को सुबह 6 बजे से 03 बजे तक रहेगा।

बाधाओं को दूर करने वाले माने जाने वाले भगवान गणेश को गजानन, धूम्रकेतु, एकदंत, वक्रतुंड और सिद्धि विनायक जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है, उन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...