1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Ganesh Chaturthi :गणेश जी को लगाएं सूजी के पूए का भोग, तीज त्यौहारों पर इसे बनाना माना जाता है बेहद शुभ

Ganesh Chaturthi :गणेश जी को लगाएं सूजी के पूए का भोग, तीज त्यौहारों पर इसे बनाना माना जाता है बेहद शुभ

आज हम आपको टेस्टी सूजी के पुए बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह उत्तराखंड समेत कई जगहों पर शुभ कार्य़ों जैसे शादी विवाह,जन्मदिन और अन्य मंगलकार्यों में बनाया जाता है। उत्तराखंड के अलावा कई जगहों पर भगवान को मीठे के तौर पर पुए का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज हम आपको टेस्टी सूजी के पुए बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह उत्तराखंड समेत कई जगहों पर शुभ कार्य़ों जैसे शादी विवाह,जन्मदिन और अन्य मंगलकार्यों में बनाया जाता है। उत्तराखंड के अलावा कई जगहों पर भगवान को मीठे के तौर पर पुए का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश को इसका भोग लगा सकते है।  इसे कई दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी के इस गांव का नाम बदला, बोले- 'एक भी मियां नहीं और नाम मियांपुर'

सूजी के पुए बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

सूजी 500 ग्राम
दूध 200 मिली
हरी इलाइची 4
चीनी 200 ग्राम
घी 50 ग्राम
रिफाइंड ऑयल 500 मिली

सूजी के पुए बनाने का ये है तरीका

सूजी के पुए बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को छानकर किसी गहरे बर्तन में रख लें। अब इसमें 50 ग्राम घी डालें और तीन मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें दूध और चीनी को डालकर 5 मिनट तक मिलाएं और इस मिश्रण को ढंककर 3-4 घंटे के लिए भीगने के लिए छोड़ दें। 3 घंटे बाद सूजी अच्छी तरह भीग जाएगी। अब 5 मिनट फिर से इस मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से एक ही दिशा में घुमाते हुए मिलाएं।

पढ़ें :- UP Mudra Loan Scam : मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का इस तरह चलाता था नेटवर्क

अब मिश्रण बहुत ही फ्लफी हो जाता है। अब एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गर्म करें। ऑयल के गर्म होने पर मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल रिफाइंड ऑयल में डालें और आंच को मध्यम कर दें। सुनहरा लाल होने तक तलें। स्वादिष्ट पुए तैयार हैं। अब इस मिश्रण को किसी कोम के शेप की थैली में भरें और उसका मुंह थोड़ा बड़ा का लें। अब उस मिश्रण को फिर से तेल में डालकर पुओं की तरह तलें। स्वादिष्ट सिंघल भी तैयार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...