1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ganga Dussehra 2024 : अद्भुत संयोग में मानया जाएगा गंगा दशहरा , इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Ganga Dussehra 2024 : अद्भुत संयोग में मानया जाएगा गंगा दशहरा , इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

मां गंगा को स्मरण करने वाला दिन गंगा दशहरा है। इस बार गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे शुभ समय के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ganga Dussehra 2024 : मां गंगा को स्मरण करने वाला दिन गंगा दशहरा है। इस बार गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे शुभ समय के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं। गंगा दशहरा का त्योहार साल 2024 में 16 जून को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति इस दिन गंगा में डुबकी लगाता है उसके सारे पाप धुल जाते हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

इस साल 16 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 8 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

मां गंगा मंत्र 
ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’
ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने मात्र से ही सात जन्मों के पाप मिट जाते हैं। इस बात का उदाहरण राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मिला मोक्ष है। इस वजह से ही मां गंगा को मोक्षदायिनी यानि मोक्ष प्रदान करने वाली कहा गया है। पूजा के दौरान गंगा चालीसा व गंगा स्तुति का पाठ करें और शाम के समय मां गंगा की आरती जरूर करें।

इस विशेष दिन पर भगवान शिव की विधिवत उपासना करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस विशेष दिन पर पितरों को तर्पण प्रदान करने से भी लाभ प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...