1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Gem Astrology : यह स्टोन व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है , भाग्य पल भर में जगाता है

Gem Astrology : यह स्टोन व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है , भाग्य पल भर में जगाता है

सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते है।  सही उपायों से सोई हुई किस्मत भी जग जाती है।  ज्योतिष शास्त्र में  बताया गया है कि रत्न के उपायों  में भाग्य बदलने की ताकत होती है। जातक की  कुंडली में बैठे खराब ग्रहों को सुधारने के लिए राशि और नक्षत्र को प्रभावित करने वाले चमत्कारी रत्न व्यक्ति के भाग्य को बदलने की ताकत रखते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gem Astrology : सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते है।  सही उपायों से सोई हुई किस्मत भी जग जाती है।  ज्योतिष शास्त्र में  बताया गया है कि रत्न के उपायों  में भाग्य बदलने की ताकत होती है। जातक की  कुंडली में बैठे खराब ग्रहों को सुधारने के लिए राशि और नक्षत्र को प्रभावित करने वाले चमत्कारी रत्न व्यक्ति के भाग्य को बदलने की ताकत रखते है।आइये जानते है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

ज्योतिष (Astrology) में हर ग्रह के अपने रत्न या स्टोन होते हैं। सभी का जीवन पर अलग-अलग असर माना गया है। कुछ ऐसे रत्न होते हैं जिन्हें पहनने से भाग्य बदल जाता है और चमत्कारिक रूप से लाभ मिलता है।

पुखराज : पुखराज  रत्न बृहस्पति का रत्न है। भाग्यवृद्धि और सुख-सौभाग्य हेतु इसे पहना जाता है। पुखराज पहनने से सुख, समृद्धि, पुत्र कामना, विवाह एवं आध्यात्मिक समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है। यह जातक में आध्यात्मिक शक्ति, शांति या विद्या को भी बढ़ाता है। यह दिमागी ताकत बढ़ाकर इच्छाशक्ति को तेज करता है। इससे आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। खासकर यह आयु वृद्धि करता है।

पन्ना : यह बुध ग्रह का रत्न है। बुध ग्रह नौकरी और व्यापार में उन्नति प्रदान करते हैं। पन्ना पहनने से अन्न-धन की वृद्धि, सुयोग्य संतान वृद्धि होती है। पन्ना धारण करने से वाणी प्रभावशाली हो जाती है। पन्ना धारण करने से अधूरी तमन्नाएं पूरी होने लगती हैं। बस पन्न असली और अखंडित होना चाहिए।

टाइगर स्टोन : टाइगर स्टोन को पहनने से व्यक्ति में पराक्रम का संचार होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। हर तरह की मुश्किलों का सामना करने का साहस पैदा होता है। टाइगर स्टोन पहनने से सोया भाग्य जागृत हो जाता है।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...