1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Veg Noodles Roll: बच्चों को टिफिन में दें या फिर शाम को स्नैक्स के तौर पर भी करें सर्व ट्राई करें वेज नूडल्स रोल की रेसिपी

Veg Noodles Roll: बच्चों को टिफिन में दें या फिर शाम को स्नैक्स के तौर पर भी करें सर्व ट्राई करें वेज नूडल्स रोल की रेसिपी

नूडल्स बच्चे और बड़ोंं दोनो को बहुत पसंद आती है। आज हम आपको वेज नूडल्स रोल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं। शाम के स्नैक्स में भी ट्राई कर सकते हैं तो चलिए जानते है वेज नूडल्स रोल बनाने की रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नूडल्स बच्चे और बड़ोंं दोनो को बहुत पसंद आती है। आज हम आपको वेज नूडल्स रोल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं। शाम के स्नैक्स में भी ट्राई कर सकते हैं तो चलिए जानते है वेज नूडल्स रोल बनाने की रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

वेज नूडल्स रोल बनाने के लिए सामग्री:

भरावन के लिए:
– नूडल्स (उबले हुए) – 1 कप
– प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 मध्यम
– गाजर (कद्दूकस की हुई) – 1/4 कप
– शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1/4 कप
– पत्ता गोभी (कटी हुई) – 1/4 कप
– अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
– सोया सॉस – 1 टीस्पून
– चिली सॉस – 1 टीस्पून
– टोमैटो केचप – 1 टेबलस्पून
– काली मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
– नमक – स्वादानुसार
– तेल – 2 टेबलस्पून

रोल के लिए:
– मैदा – 1 कप
– पानी – आवश्यकतानुसार (पतला घोल बनाने के लिए)
– ब्रेड स्लाइस – 6-8
– ब्रेडक्रंब्स – 1 कप
– तेल – तलने के लिए

वेज नूडल्स रोल बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

1. भरावन तैयार करें:
1. एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें।
2. अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
3. प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं।
4. गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
5. सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचप, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें।
6. उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7. भरावन को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

2. रोल तैयार करें:
1. ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और बेलन से हल्का बेलकर चपटा करें।
2. तैयार भरावन को ब्रेड के बीच में रखें और रोल की तरह कसकर लपेटें।
3. मैदे का पतला घोल तैयार करें।
4. ब्रेड रोल को मैदे के घोल में डुबोएं और ब्रेडक्रंब्स में लपेटें।

3. तलें:
1. एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
2. तैयार रोल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
3. किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें।

4. परोसें:
– गरमागरम वेज नूडल्स रोल को हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...