1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Masala egg bhurji:बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें या फिर टिफिन में मसाला अंडा भुर्जी, ये है बनाने का तरीका

Masala egg bhurji:बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें या फिर टिफिन में मसाला अंडा भुर्जी, ये है बनाने का तरीका

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा अंडे में कई जरुरी पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होती हैं। इसलिए बच्चों की डाइट में अंडे को जरुर शामिल करना चाहिए। आज हम आपको मसाला भुर्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप बच्चों को ब्रेकफास्ट में या फिर टिफिन में दे सकते हैं । तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मसाला अंडा भुर्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 टी स्पून तेल
3 टी स्पून मक्खन
1 टी स्पून लहसुन
2 टी स्पून अदरक
6-7 कढ़ीपता
1/2 कप प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
3 टी स्पून नमक
2 टी स्पून हल्दी
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 1/2 टी स्पून पाव भाजी मसाला
1 टी स्पून हरा धनिया टहनी
1/2 कप टमाटर टुकड़ों में कटा हुआ
4 अंडे
हरा धनिया

मसाला अंडा भुर्जी बनाने का ये है तरीका

मसाला अंडा भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालें। इसमें मक्खन, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालें।इसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।अब इसमें प्याज और कढ़ीपता डालकर भूनें। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इसके ऊपर धनिया के साथ कटा हुआ टमाटर डालें और इसे अन्य सामग्री के साथ पैन में मिलाएं।इसमें अंडे डाले लें और इसे तब तक पकाएं जब कि वह अच्छे से न पक जाएं।इस पर थोड़ा मक्खन और हरा धनिया डालें।ब्रेड के साथ इसे गर्मागर्म सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...