1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के शूटिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल,एसएसबी जवानों के साथ वर्दी में दिखे अजय देवगन

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के शूटिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल,एसएसबी जवानों के साथ वर्दी में दिखे अजय देवगन

अजय देवगन (Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Film 'Singham Again' ) का प्रशंसक बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। अब अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan)  और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  कश्मीर में जवानों के साथ दिखे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

जम्मू। अजय देवगन (Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Film ‘Singham Again’ ) का प्रशंसक बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। अब अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan)  और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  कश्मीर में जवानों के साथ दिखे। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक्स पर पोस्ट कर अजय और रोहित के साथ कुछ झलकियां साझा की हैं। दोनों सीमा पर जवानों के साथ समय बिताते हुए दिख रहे हैं।

पढ़ें :- VIDEO-ईरान शांति वार्ता के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार हुए धड़ाम, कंधे में हो गया हेयरलाइन फ्रैक्चर

एक्स पर सशस्त्र सीमा बल ने वीडियो और तस्वीर साझा की, जिसमें अजय देवगन और रोहित शेट्टी जम्मू कश्मीर में जवानों के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अजय देवगन पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। वह ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग से सीधे जवानों से मिलने पहुंचे। वीडियो को इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है।

पढ़ें :- Video : गलगोटिया यूनिवर्सिटी की दो छात्राएं बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ी, एक दूसरे के बाल पकड़कर जमकर बरसाए थप्पड़, कैंपस में सुरक्षा और अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

अर्जुन कपूर ने खत्म की ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग खत्म कर ली है। अभिनेता ने इस फिल्म को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक बताया। फ्रेंचाइजी के प्रति अपना आभार जताते हुए अर्जुन ने आगे लिखा, ‘मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। मैं हमारी फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।’

‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है ‘सिंघम अगेन’ , 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

‘सिंघम अगेन’, ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पढ़ें :- Video Viral : ‘टूट जाई राजाजी पलंग...’ गाने पर ठुमके लगातीं दिखीं महिला SHO, जानें फिर क्या हुआ?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...