HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कर्नाटक में जो किया उसे मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे…कांग्रेस को मिलेंगी 150 सीटें: राहुल गांधी

कर्नाटक में जो किया उसे मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे…कांग्रेस को मिलेंगी 150 सीटें: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि जो हमने कर्नाटक में किया वो हम मध्य प्रदेश में रिपीट करने जा रहे हैं, हम मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस की 150 सीट आएगी। बता दें कि, दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा में बड़ी जीत मिलने के बाद कांग्रेस आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही कर्नाटक जैसे प्रदर्शन ही मध्यप्रदेश में करने का कांग्रेस दंभर भर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?

उन्होंने कहा कि जो हमने कर्नाटक में किया वो हम मध्य प्रदेश में रिपीट करने जा रहे हैं, हम मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस की 150 सीट आएगी। बता दें कि, दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक हुई।

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

जिसमें राज्य पार्टी प्रमुख कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अन्य नेता उपस्थित रहे। इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा, हमारी लंबी चर्चा चली, हमारा आंतरिक आंकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली, हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने जा रही है।

जनता के मुद्दों को ध्यान में रखकर चुनावी मैदान में उतरेंगे: कमलनाथ
इस दौरान कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, मध्यप्रदेश के चुनाव में करीब 4 महीने बचे हैं। बैठक में मध्यप्रदेश के भविष्य और राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। हम जनता के मुद्दों को ध्यान में रखकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...