1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price : पहली बार 10 ग्राम सोना 65,500 के पार ,72,539 रुपए किलो बिक रही है चांदी

Gold-Silver Price : पहली बार 10 ग्राम सोना 65,500 के पार ,72,539 रुपए किलो बिक रही है चांदी

सोना 11 मार्च को (सोमवार) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बताया कि 10 ग्राम सोना 680 रुपए बढ़कर 65,635 रुपए पर पहुंच गया है। जबकि इससे पहले 7 मार्च को सोना पहली बार 65 हजार के पार निकला था। वहीं, आज चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। ये 274 रुपए महंगी होकर 72,539 रुपए प्रति किलो ग्राम के भाव पर बंद हुई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सोना 11 मार्च को (सोमवार) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बताया कि 10 ग्राम सोना 680 रुपए बढ़कर 65,635 रुपए पर पहुंच गया है। जबकि इससे पहले 7 मार्च को सोना पहली बार 65 हजार के पार निकला था। वहीं, आज चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। ये 274 रुपए महंगी होकर 72,539 रुपए प्रति किलो ग्राम के भाव पर बंद हुई। इससे पहले बीते दिन चांदी का भाव 72,265 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : शादियों के सीजन से पहले सोना-चांदी आज फिर नए शिखर पर पहुंचा

सोने में तेजी के 4 प्रमुख कारण 

2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका।

शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी।

डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है।

पढ़ें :- सोना पहली बार 70 हजार रुपये के करीब पहुंचा,चांदी ने भी 79,063 रुपये का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे।

मार्च में 3 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना

मार्च में अब तक सोने-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली है। महीने की शुरुआत यानी 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 11 मार्च को 65,635 रुपए पर आ गया है। यानी सिर्फ 11 दिनों में ही इसकी कीमत में 3,043 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं चांदी भी 69,977​ रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर ​​​​​​72,539 रुपए पर आ गई थी।

70 हजार तक जा सकता है सोना

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : चांदी 2000 रुपये फिसली, सोने के भी गिरे दाम, जानें आज के रेट

2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना

साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...