1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : वित्त मंत्री के फैसले से सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी, जानें अपने शहर का रेट

Gold-Silver Price Today : वित्त मंत्री के फैसले से सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी, जानें अपने शहर का रेट

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने बजट में सोने-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती की है, जिसके बाद से लगातार सोने-चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। बजट के अगले दिन भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने बजट में सोने-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती की है, जिसके बाद से लगातार सोने-चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। बजट के अगले दिन भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। आज सोने की कीमत 69 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार देखी गई है। वहीं, चांदी का भाव 84 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक आ गई है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold) 69194 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का भाव 84897 रुपये किलो है।

पढ़ें :- UP News: सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले बंट जाएंगे विभाग, एक हफ्ते से लग रहे थे कयास

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार (23 जुलाई) की शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 69602 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 24 जुलाई की सुबह गिरावट के साथ 69194 रुपये तक आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

पढ़ें :- प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

आपके शहर में आज सोने का भाव

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।

बता दें कि 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बजट 2024 पेश किया। इसमें सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6 फीसदी और प्लैटिनम पर 6.4 फीसदी कर दिया गया है। जिसके बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कीमती मेटल के सिक्कों, सोने/चांदी की खोजों और सोने और चांदी की छड़ों पर मूल सीमा शुल्क (BCD) 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है। सोने और चांदी के डोर के लिए इसे 14.35 फीसदी से घटाकर 5.35 फीसदी कर दिया गया।

पढ़ें :- वकीलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना उनके चैंबर तोड़ना और लाठीचार्ज करना घोर आपत्तिजनक और निंदनीय: अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...