1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : सोना 100 रुपये फिसला, चांदी 400 रुपये टूटी,जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today : सोना 100 रुपये फिसला, चांदी 400 रुपये टूटी,जानें अपने शहर का ताजा भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी, जबकि पिछले बंद भाव में यह 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी, जबकि पिछले बंद भाव में यह 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी (Saumil Gandhi) ने बताया कि दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Markets) में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव चार डॉलर की गिरावट के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस रह गया। गांधी ने कहा कि यूरोपीय कारोबारी सत्र में सोमवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस रह गई थी जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 22.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

गांधी ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी जीडीपी (GDP)और व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) मूल्य सूचकांक के आंकड़ों से पहले और पिछले सप्ताह कीमती धातुओं की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद निवेशकों ने बिकवाली की।

पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...