1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Grammy Awards 2025: पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस से लेकर सबरीना तक ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी बाजी, यहां देखें लिस्ट

Grammy Awards 2025: पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस से लेकर सबरीना तक ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी बाजी, यहां देखें लिस्ट

सबसे बडे़ म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 हमेशा की तरह इस बार भी चर्चा का विषय बना हुआ है. 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स का ऐलान रविवार यानी 2 फरवरी को किया गया. मशहूर पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस (Beyonce) ने काउबॉय कार्टर के लिए सर्वश्रेष्ठ कंट्री एल्बम के लिए पुरस्कार जीता.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Grammy Awards 2025: सबसे बडे़ म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 हमेशा की तरह इस बार भी चर्चा का विषय बना हुआ है. 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स का ऐलान रविवार यानी 2 फरवरी को किया गया. मशहूर पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस (Beyonce) ने काउबॉय कार्टर के लिए सर्वश्रेष्ठ कंट्री एल्बम के लिए पुरस्कार जीता.

पढ़ें :- बढ़ गया मिर्जापुर का सस्पेंस! मेकर्स ने शेयर किए जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रवि किशन के जबरदस्त कैरेक्टर पोस्टर्स

अवॉर्ड मिलने के बाद बियॉन्से ने भगवान का शुक्रिया किया और बताया कि उन्होंने कंट्री म्यूजिक जॉनर के साथ प्रयोग करके कुछ नया सिखने की कोशिश की है.  इसके अलावा किन-किन दिग्गजों ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड जीता, चलिए आपको बताते हैं. ग्रैमी अवॉर्ड्स की लिस्ट (List of Grammy Awards) में सबरीना कारपेंटर (Sabrina Carpenter) भी शामिल है.

पढ़ें :- नेटिजन्स ने जैकलिन फर्नांडीज को बताया 'वेलकम टू द जंगल' का सरप्राइज पैकेज, 'जेनी' के किरदार पर फैंस ने बरसाया जमकर प्यार

सिंगर को बेस्ट पॉप वोकल एल्बम (शॉर्ट एंड स्वीट सॉन्ग) के लिए अवॉर्ड मिला. वन हेललूजाह (One Hallelujah) को बेस्ट गॉस्पल परफॉर्मेंस/सॉन्ग कैटेगरी में विनर चुना गया. विनर्स की लिस्ट में डोएची (Doechii) ने भी जगह बनाई है.

उन्हें रैप एल्बम का अवॉर्ड मिला है. डोएची को एलिगेटर बाइट्स नेवर हील सॉन्ग के लिए ये सम्मान दिया गया. बता दें, 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन इस साल लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में क्रिप्टो टाउन एरिना में हुआ. जिसकी मेजबानी टीवी की चर्चित हस्ति और लेखक ट्रेवर नोआ ने की. भारत में इसका प्रीमियर 3 फरवरी को है.

पढ़ें :- Video-मेक्सिको के 3-0 की शानदार जीत के बीच सोशल मीडिया पर छाईं H-Town Girl ओलिविया बेथेल,'MEXICOOOOOO!'के नारों से बोल्ड हुए फैन्स

इन दिग्गजों को भी मिला अवॉर्ड

  •  एमी एलन (Ammy Allen)- बेस्ट सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल)
  • डेनियल निगरो (Daniel Nigro)- प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल)
  • चापेल रोअन (Chappel Roan) बेस्ट न्यू आर्टिस्ट
  • केसी मुसग्रेव्स (Kacey Musgraves)- बेस्ट कंट्री सॉन्ग
  • द रोलिंग स्टोन (The Rolling Stones)- बेस्ट रॉक एल्बम (हैकनी डायमंड्स सॉन्ग)
  • कैरन स्लैक (Karen Slack)- बेस्ट क्लासिकल सोलो वोकल एल्बम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...