1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में हनुमान सेवा समिति के तत्वधान में भव्य शोभायात्रा एवं भंडारा,तैयारी पूरी,भगवा रंग से रंग गया पूरा नगर

सोनौली में हनुमान सेवा समिति के तत्वधान में भव्य शोभायात्रा एवं भंडारा,तैयारी पूरी,भगवा रंग से रंग गया पूरा नगर

सोनौली में हनुमान सेवा समिति के तत्वधान में भव्य शोभायात्रा एवं भंडारा,तैयारी पूरी,भगवा रंग से रंग गया पूरा नगर

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सोनौली में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नगर सोनौली को भव्य रूप से सजाया गया है। पूरे नगर को भगवा रंग के ध्वज, पताकाएं और रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है, जो रात में अद्भुत छटा बिखेर रही है।

पढ़ें :- लखनऊ मेट्रो के सेकेंड फेज को अब मिलेगी रफ्तार, इन क्षेत्रों में विस्तार के लिए मिलेंगे 1450 करोड़ रुपये

हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को एक बैठक आयोजित कर नगर भ्रमण किया और भारत द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनौली स्टैंड तक भगवा रंग से करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को केसरिया ध्वजों और पताकाओं से सजाया गया, जिससे नगर का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया है।

हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे से माता काली मंदिर, वार्ड नंबर 11 बाल्मीकि नगर मोहल्ले से एक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में नगर की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भाग लेंगे और पूरे नगर में भ्रमण कर हनुमान जी के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करेंगे। यह यात्रा नगर भ्रमण के उपरांत काली मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।

रविवार को एक भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मैरिज हॉल में किया गया है.जिसमें नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। इसके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में हनुमान सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी नंदकिशोर मद्धेशिया, बबलू सिंह,बैजू यादव,श्रीनिवास जायसवाल, पंकज जायसवाल, राजकुमार नायक, राजू पटवा, नीरज गुप्ता, आकाश अग्रहरि,प्रवीन मद्धेशिया,अभिनव जायसवाल, जुगुल किशोर सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों की अहम भूमिका रही।

पढ़ें :- श्रीमद् भागवत कथा मात्र एक ग्रन्थ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है ,अहंकार से पराजित होते हैं बलशाली : मुलायम सिंह यादव

हनुमान जयंती पर सोनौली का यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश दे रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...