1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली श्री रामजानकी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य धार्मिक आयोजन

सोनौली श्री रामजानकी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य धार्मिक आयोजन

सोनौली श्री रामजानकी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य धार्मिक आयोजन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सोनौली नगर में स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पुनः प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में संपन्न हुआ।

पढ़ें :- 26 घंटे में 3 कत्ल: ट्रेन और अस्पताल में एक्स आर्मी ने तीन को कनपटी पर मारी गोली, UP का ‘साइको किलर’ गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि इतिहास में अनेक बार आक्रांताओं द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी सनातन आस्था, शौर्य और आत्मसम्मान का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अथक प्रयासों से हुआ मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का गौरवपूर्ण अध्याय बना।

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक मनोनीत सभसद रवि वर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे वातावरण में श्रद्धा व भक्ति का माहौल छाया रहा।

इस अवसर पर नीरज जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, राजू जायसवाल, हरेंद्र, अनुज कुमार, प्रेम जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर राष्ट्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- Video-थूककर पिज्जा बना रहा था दुकान संचालक मुजम्मिल, नोएडा की पिज्जा दुकान का वीडियो वायरल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...