1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस न होती तो आजादी नहीं मिलती, बीजेपी आज देश को भिखारी बनाने का कर रही है काम: संजय राउत

कांग्रेस न होती तो आजादी नहीं मिलती, बीजेपी आज देश को भिखारी बनाने का कर रही है काम: संजय राउत

लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे (UTB) गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं होती तो देश को आजादी नहीं मिलती, कांग्रेस नहीं होती तो देश को पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक नेतृत्व नहीं मिलता।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे (UTB) गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं होती तो देश को आजादी नहीं मिलती, कांग्रेस नहीं होती तो देश को पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक नेतृत्व नहीं मिलता। राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो पाकिस्तान के दो टुकड़े नहीं होते। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान विज्ञान, और टेक्नोलॉजी में देश ने जो प्रगति की है ये सब कांग्रेस की वजह से ही हुआ है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

अगर देश में कांग्रेस नहीं होती तो ये देश अखंड नहीं रहता

बता दें कि बीजेपी (BJP)  एक किताब लॉन्च कर रही है, जिसका शीर्षक है ‘कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता’ इसके बारे में जब मीडिया ने संजय राउत से सवाल किया तो उन्होंने देश में कांग्रेस के योगदान के बारे में बताया और कांग्रेस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर देश में कांग्रेस नहीं होती तो ये देश अखंड नहीं रहता। बीजेपी (BJP) पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो बीजेपी के लोगों के समझ से ऊपर हैं। ऐसे में वो लोग ये बातें नहीं समझेंगे।

बीजेपी आज देश को भिखारी बनाने का कर रही है काम 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने आगे कहा कि बीजेपी देश के बारे में नहीं सोचती। बल्कि वो उद्योगपतियों और व्यापारियों के बारे में सोचती है। पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए राउत ने कहा कि जिसका राजा व्यापारी होता है उसकी प्रजा भिखारी होती है। ऐसे में बीजेपी आज देश को भिखारी बनाने का काम कर रही है। राउत ने कहा कि बीजेपी को कांग्रेस और शिवसेना जैसी पार्टियों की विचारधारा और उनकी भूमिका को समझ लेना चाहिए।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

‘बीजेपी न होती तो देश में दंगे और घोटाले नहीं होते, देश का रुपया मजबूत होता’

इसके आगे संजय राउत ने ये भी बताया कि अगर देश में बीजेपी नहीं होती तो क्या होता? उन्होंने कहा कि बीजेपी न होती तो बहुत कुछ होता। देश में दंगे नहीं होते, देश का रुपया मजबूत होता। साथ ही देश की प्रतिष्ठा और भी ज्यादा बढ़ती और देश पर जो कर्ज है वो कम होता। राउत ने कहा कि बीजेपी न होती तो जो लोग देश छोड़कर भाग गए हैं वो नहीं भागते। इसके साथ ही सांसद ने घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर बीजेपी न होती तो इलेक्टोरल बॉन्ड और राफेल जैसे घोटाले नहीं होते।

राहुल गांधी देश ,गरीबों और उनके न्याय के बारे में सोचते हैं

इसके अलावा संजय राउत ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव के लिए नहीं निकाली गई थी बल्कि उनका मकसद लोगों को जागरूक करना था। राउत ने कहा कि राहुल गांधी देश के बारे में सोचते हैं। गरीबों और उनके न्याय के बारे में सोचते हैं। उनकी यात्रा से लोगों में जागरूकता आई है।

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विजयरथ को रोकने के लिए बनाए गए इंडिया अलायंस में उद्धव गुट की शिवसेना भी शामिल है और मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने अभी तक एक भी सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...