धर्मनगरी हरिद्वार में मूसलाधार बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि से मची अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुई बर्फबारी जैसी ओलावृष्टि से राहगीरों में भी भगदड़ मच गई।
उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को अचानक मौसम बदलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह भारी बारिश के बीच तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरते देख सड़कों पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग ओलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
हरिद्वार में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक बड़े आकार के ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि लोगों को खुले स्थानों पर रुकना मुश्किल हो गया। स्थानीय स्तर पर कई वाहनों के शीशे टूटने की जानकारी भी सामने आई है।
उत्तराखंड के हरिद्वार में धर्मनगरी इलाके मे मूसलाधार बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि से मची अफरा-तफरी! सड़कों पर खड़े वाहनों के शीशे भी टूट गए। अचानक हुई बर्फबारी जैसी ओलावृष्टि से राहगीरों में भी भगदड़ मच गई। इसके साथ ही, खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान की आशंका है।#Haridwar… pic.twitter.com/d1Qt1F5eTH
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) October 9, 2026
ओलावृष्टि के कारण वाहनों के अलावा घरों की खिड़कियों के शीशे और छतों पर लगे सोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। अचानक गिरे बड़े ओलों से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की जानकारी आ रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
#हरिद्वार #haridwar में दिन में हुई रात, #भीषणआंधीपानी के साथ #भयानकओलावृष्टि , 10 किलों तक के ओले देखे गए ।
#severerainstorm #extreme hailstorm https://t.co/WmRpeq3K0M
— TERAI WEATHERMAN (@samvaish93) October 9, 2026
प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी जानकारी सामने आई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी जाती है।