1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Hanuman Jayanti 2024: बजरंगबली को लगाए अपने हाथों के बने बूंदी के लड्डू का भोग

Hanuman Jayanti 2024: बजरंगबली को लगाए अपने हाथों के बने बूंदी के लड्डू का भोग

आज हनुमान जयंती है। इस मौके पर घरों में बजरंगबली भगवान की पूजा अर्चना की जाती है । साथ ही तरह तरह के पकवान बनते है। आज हनुमान जयंती के मौके पर हम उनकी पसंद का बूंदी का लड्डू बनाने का तरीका लेकर आए है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज हनुमान जयंती है। इस मौके पर घरों में बजरंगबली भगवान की पूजा अर्चना की जाती है । साथ ही तरह तरह के पकवान बनते है। आज हनुमान जयंती के मौके पर हम उनकी पसंद का बूंदी का लड्डू बनाने का तरीका लेकर आए है। जिसे आप बहुत आसानी से अपने हाथों से बनाकर हनुमान जी को भोग लगा सकती है। तो चलिए जानते है बूंदी का लड्डू बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

बूंदी का लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री

250 ग्राम बेसन
1 कप चीनी
2 चम्मच इलायची पाउडर
7-8 बारीक कटे बादाम
7-8 बारीक कटे काजू
7-8 बारीक कटे मखाने
300 ग्राम देसी घी

बूंदी का लडडू बनाने का ये है तरीका

हनुमान जी को भोग लगाने के लिए बूंदी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें बेसन छानकर डाल लें। अब इसमें थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार करें। इसमें गांठ न पड़े। अब चाशनी तैयार करें। इसके लिए पैन या कड़ाही को गैस पर गर्म होने रखें। इसमें चीनी डालें और इसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाएं। अब चमचे की मदद से चीनी को पानी में घोलें और पकाएं।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

मिश्रण में उबाल आने के बाद 4-5 मिनट तक पकाएं। चाशनी को एक तार की बनने दें और इसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें। अब बूंदी बनाने के लिए कड़ाही को गैस पर रखें और गर्म करें। इसमें देसी घी डाल दें।

घी पिघलने के बाद बेसन के घोल को सूती कपड़े में डालें। इस कपड़े में पहले से छोटा सा होल बना लें। अब इसकी मदद से बूंदी बनाएं। बूंदी तल लें। आप इस घोल में पीला या लाल रंग भी मिला सकते हैं।

अब बूंदी को हल्की गर्म चाशनी में डाल दें और अच्छे से मिक्स करें। इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें। इसके बाद चाशनी वाली बूंदी को आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बूंदी को लें और हाथों से लड्डू बनाएं। लड्डू बना कर एक प्लेट में रख दें। बजरंगबली को भोग लगाने के लिए बूंदी के लड्डू तैयार हैं।

 

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...