1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Harley-Davidson ने जापान में लॉन्च कीं दो बाइक्स, जानें खूबियां और खासियत

Harley-Davidson ने जापान में लॉन्च कीं दो बाइक्स, जानें खूबियां और खासियत

हार्ले-डेविडसन ने अपनी दो बाइक्स को जापान में लॉन्च कर दिया है, जिनके नाम X350 और X500 हैं। हार्ले-डेविडसन X350 और X500 का उत्पादन चीन स्थित कियानजियांग के सहयोग से किया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Harley-Davidson :  हार्ले-डेविडसन ने अपनी दो बाइक्स को जापान में लॉन्च कर दिया है, जिनके नाम X350 और X500 हैं। हार्ले-डेविडसन X350 और X500 का उत्पादन चीन स्थित कियानजियांग के सहयोग से किया गया है। इनकी स्टाइलिंग XR100X से प्रेरित बताई जा रही है। दोनों मॉडलों में एक गोलाकार एलईडी हेडलैंप, एक अश्रु-आकार का ईंधन टैंक और एक छोटा टेल सेक्शन है।

पढ़ें :- New Maruti Swift Booking : नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बुकिंग शुरू, जानें सुविधाएं और पावरट्रेन

बेनेली लियोनसिनो  बेस्ड 
Harley-Davidson X350 और X500 बेनेली लियोनसिनो पर बेस्ड हैं। चेसिस के अलावा, बाइक के इंजन भी लियोनसिनो वाले ही हैं। X350 एक 353cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है जो 36 BHP और 31 Nm उत्पन्न करता है। जो 36 BHP की हॉर्स पावर और 31 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं X500 में 500cc पैरेलल-ट्विन मोटर से 47bhp और 46Nm प्रदान करता है। ये बाइक्स अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक से लैस हैं। दोनों मॉडलों में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलते हैं।जापानी बाजार में हार्ले-डेविडसन X350 और X500 का मुकाबला होंडा रेबेल से है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...