1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hartalika Teej 2024 Date : इस दिन मनाया जाएगा हरतालिका तीज , जानें इससे जुड़े सभी जरूरी नियम

Hartalika Teej 2024 Date : इस दिन मनाया जाएगा हरतालिका तीज , जानें इससे जुड़े सभी जरूरी नियम

सनातन धर्म में पर्व और त्योहारों में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hartalika Teej 2024 Date : सनातन धर्म में पर्व और त्योहारों में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। हरतालिका तीज भगवान शिव और देवी पार्वती के वैवाहिक बंधन का सम्मान करने के लिए मनाई जाती है। सुहागिन महिलाएं तीज व्रत में भगवान श्री गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने सुखी दांपत्य जीवन का वरदान मांगती है।  तीज के कठिन व्रत में निर्जला सुहागिन महिलाओं की तपस्या देखकर भगवान श्री गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती भावुक हो उठते है और भक्तों को सदा सुहागन रहने का वरदान प्रदान करते है। ऐसी मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा था। इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

हरतालिका तीज व्रत तिथि
हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस तिथि की शुरुआत 5 सितंबर 2024 को दोपहर 12:21 पर शुरू होगा। इस तिथि का समापन 6 सितंबर 2024 को शाम 03:01 पर होगा।

हरतालिका व्रत कथा का करें पाठ
व्रत कथा पूरी होने के बाद माता पार्वती को सुहाग के आभूषण अर्पित करें। व्रत रखने वाले को रात्रि जागरण करना चाहिए। व्रती पूरी रात भजन-कीर्तन करते हैं। वे विवाहित महिला को दान-कर्म करते हैं और अगली सुबह उसे खाने-पीने की चीजें, श्रृंगार सामग्री, कपड़े, गहने, मिठाई, फल आदि देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...