1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Floor Test Live: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू, जजपा का विधायकों को अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी

Haryana Floor Test Live: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू, जजपा का विधायकों को अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी

Haryana Floor Test Live : हरियाणा की नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) की सरकार का बुधवार को बहुमत परीक्षण है। मंगलवार को सीएम पद संभालने के बाद सैनी ने पांच मंत्रियों व अफसरों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की।  बैठक के बाद उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने बुधवार को एक दिन का विधानसभा सत्र (Assembly Session) बुलाया है।

By santosh singh 
Updated Date

Haryana Floor Test Live : हरियाणा की नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) की सरकार का बुधवार को बहुमत परीक्षण है। मंगलवार को सीएम पद संभालने के बाद सैनी ने पांच मंत्रियों व अफसरों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की।  बैठक के बाद उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने बुधवार को एक दिन का विधानसभा सत्र (Assembly Session) बुलाया है। सत्र के दौरान सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन पत्र है।

पढ़ें :- Gandhi Jayanti : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

मैं भाजपा के लिए काम करता रहूंगा : अनिल विज 

कल विधायक दल की बैठक से नाराज होकर निकले पूर्व गृह मंत्री अनिल विज (Former Home Minister Anil Vij) सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। अंबाला से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी (BJP) के लिए काम किया है।

जजपा के विधायकों को अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी

विश्वासमत के दौरान जननायक जनता पार्टी (JJP)के विधायक सदन से अनिवार्य रूप से अनुपस्थित रहेंगे। पार्टी ने तीन लाइन का व्हिप जारी कर दिया है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...