1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा के सामने महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, बोली- मैं न्याय की आस में आई हूं लखनऊ

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, बोली- मैं न्याय की आस में आई हूं लखनऊ

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह के प्रयास करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सोमवार की सुबह सामने आया है। जहां गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) से आई महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। महिला को पेट्रोल छिड़कता देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह के प्रयास करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सोमवार की सुबह सामने आया है। जहां गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) से आई महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। महिला को पेट्रोल छिड़कता देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया। इसके बाद मामले की सूचना हजरतगंज पुलिस (Hazratganj Police) को दी गई। सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस (Hazratganj Police) महिला को लेकर थाने गई है। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें :- लखनऊ :बीजेपी से नाराजगी के बीच माता प्रसाद से मिले संजय निषाद, क्या बदलेंगे पाला?

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

पढ़ें :- Vivo का नया धमाका, 7,200 mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा के साथ जल्द ही लॉन्च होगा 'Vivo V80 5G'

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जनपद की लोनी निवासी ममता सोमवार को बोतल में पेट्रोल लेकर विधानसभा के पास पहुंची थी। यहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का। इसी बीच सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि महिला ने पुश्तैनी जमीन से जुड़े किसी विवाद की बात कही है। राजस्व से जुड़ा मामला है। हालांकि, उसे कोतवाली लाया गया है जहां पर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता ने महिला की जान बचा ली है वह खुद को आग नहीं लगा पाई थी।

गाजियाबाद के अधिकारियों से संपर्क करने की तैयारी

सोमवार को विधानसभा के सामने महिला के आत्महत्या के प्रयास करने के मामले में लखनऊ पुलिस अब गाजियाबाद प्रशासन से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है। वहीं, महिला को जब पुलिस थाने ले जाने लगी तो उसके आंसू छलक उठे। महिला ने कहा कि मेरे साथ गलत हो रहा है। मैं न्याय की आस में यहां आई हूं। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मेरे पास आत्महत्या के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा बुझाकर उसे शांत कराया है। एडीसीपी ने कहा कि महिला से पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...