1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Health Benefits of Arbi Leaves : अरबी के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेशन गुणों का है खजाना, इसके सेवन हैं कई बेहतरीन फायदे

Health Benefits of Arbi Leaves : अरबी के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेशन गुणों का है खजाना, इसके सेवन हैं कई बेहतरीन फायदे

Taro Leaves Health Benefits : अरबी (Arbi) भारत के अधिकतर हिस्सों में आसानी से मिल जाती है। इसे कई जगहों पर घुइयां भी कहा जाता है। यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और कई व्यंजनों में इनका इस्तेमाल किया जाता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Taro Leaves Health Benefits : अरबी (Arbi) भारत के अधिकतर हिस्सों में आसानी से मिल जाती है। इसे कई जगहों पर घुइयां भी कहा जाता है। यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और कई व्यंजनों में इनका इस्तेमाल किया जाता है। अरबी के पत्तों का स्वाद अलग होता है और ये आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन पत्तों में डाइटरी फाइबर, विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। अरबी के पत्तों (Arbi Leaves) में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेशन गुण भी पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। आज आपको अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) खाने का सही तरीका और इनसे मिलने वाले चमत्कारी हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

पोषक तत्वों का भंडार:  अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) खाने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक अरबी के पत्तों (Arbi Leaves) में उच्च मात्रा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक समेत अनगिनत पोषक तत्व होते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है।

ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण : अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) ओमेगा-3 समेत आवश्यक फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत हैं। ये फैटी एसिड धमनियों की दीवारों को कंट्रोल करने वाले हॉर्मोन के लिए बेहद जरूरी है। अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) खाने से ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है, तो आप अपनी डाइट में अरबी के पत्तों (Arbi Leaves) से बने व्यंजन शामिल कर सकते हैं। इससे आपको चौंकाने वाले फायदे मिल सकते हैं।

इम्यूनिटी  मजबूत करे : अरबी का पत्ता (Arbi Leaves) आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ा सकता है। एक कप अरबी के पत्तों का सेवन विटामिन सी की दैनिक आवश्यकता को पूरी कर सकता है। यह प्रभावी ढंग से इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है। शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचा बचाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए ये पत्ते बेहद असरदार हो सकते हैं।

आंखों की बीमारियां रखे दूर: अरबी के पत्तों (Arbi Leaves) में महत्वपूर्ण मात्रा में विटामिन ए समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। विटामिन ए आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मददगार होता है। अरबी के पत्ते खाने से आंखों से संबंधित परेशानियां जैसे मोतियाबिंद, मायोपिया और अंधापन से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

पढ़ें :- Pav Bhaji Recipe: चटोरी जुबान को चखाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी एट होम, बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

पेट की चर्बी करें कम : अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन पत्तों में फैट कम और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। ये दोनों पोषक तत्व शरीर की चर्बी कम करने और मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। आप इपनी डाइट में अरबी के पत्तों (Arbi Leaves) को शामिल करके पोषक तत्वों का फायदा उठा सकते हैं। ये पत्ते आपकी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं।

कभी न करें यह गलती: अरबी के पत्तों (Arbi Leaves) को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए, वरना सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) को हमेशा उबालकर या अन्य किसी चीज में डालकर अच्छी तरह पकाने के बाद ही खाना चाहिए। कई बार अरबी के कच्चे पत्ते (Arbi Leaves) खाने से यह जहरीले साबित हो सकते हैं, इसलिए हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। इन पत्तों को अच्छी तरह साफ करके, धोकर और अच्छी तरह उबालकर या पकाकर खाने से ही फायदा मिलेगा। अगर आप किसी गंभीर बीमारी के मरीज हैं या आपको फूड एलर्जी है, तो अरबी के पत्ते खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...