1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Health Tips : एक केला रोज खाने से दूर हो जायेंगी ये बीमारियां, मूड रहेगा फ्रेस

Health Tips : एक केला रोज खाने से दूर हो जायेंगी ये बीमारियां, मूड रहेगा फ्रेस

Benefits of Eating Banana : केला खाने के बहुत ही फायदे हैं एक केला रोज आप के शरीर में नई ऊर्जा बनाने का काम करता है। केला बाजार में हमेशा बिकते रहते हैं ताजे पके केला जहां आप के शरीर को ताकत देता हैं वहीं आप के पेट के संतुलन को भी सुधारता है।

By santosh singh 
Updated Date

Benefits of Eating Banana : केला खाने के बहुत ही फायदे हैं एक केला रोज आप के शरीर में नई ऊर्जा बनाने का काम करता है। केला बाजार में हमेशा बिकते रहते हैं ताजे पके केला जहां आप के शरीर को ताकत देता हैं वहीं आप के पेट के संतुलन को भी सुधारता है। केला अकेला एक फल है जो आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट भी कहते है कि एक केला रोज खाने से आप को एक नई ऊर्जा की अनुभूति होगी आप सारे दिन फ्रेश महसूस करेंगे।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

केले में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम, सोडियम, आयरन और कई दूसरे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। केला हाई कैलोरी फूड है जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। रोज केला खाने से पेट और शरीर की कई बीमारियां दूर भाग जाती हैं । केला में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। केला स्वाद में बहुत ही मीठा गूदेदार फल होता है। केला पके हो या कच्चे सभी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आप को बता दें की पका केला हेल्थ के लिए किसी दवा से कम नहीं होता है।

केला करेगा ये बीमारियां दूर

किडनी को सेहतमंद बनाएगा

रोजाना केला खाने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। केला में पोटैशियम होता है जिससे किडनी फंक्शन में सुधार आता है। इसलिए 1 केला रोजाना खाने चाहिए। इससे गुर्दे स्वस्थ रहते हैं।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाएगा

केले को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। केला खाने से शरीर स्वस्थ और ताकतवर बनता है। इम्युनिटी मजबूत बनाने में भी केला मदद करता है। केले में विटामिन सी, ए और फोलेट पाया जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

केला खाने से हड्डियां होती हैं मजबूत

एक पका केला शरीर के हड्डियों से जुड़ी समस्या को दूर कर देता है इसलिए अपने नास्ते में केला जरूर शामिल करें। केला खाने से शरीर को मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलता है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

केला शारीरिक थकान से बचायेगा

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल

एक केला रोज खाने से यह शरीर के थकान दर्द और सुस्ती को दूर रखता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...