1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पालघर समुद्री तटों पर हाई अलर्ट, पुलिस की बढ़ी गश्त, स्थानीय निवासी रहे सतर्क

पालघर समुद्री तटों पर हाई अलर्ट, पुलिस की बढ़ी गश्त, स्थानीय निवासी रहे सतर्क

पालघर के सभी समुद्री तटों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस को भी 24 घंट गश्त पर रहने के आदेश मिले है। वहीं मछुआरों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दरअसल अरब सागर में एक मालवाहक जहाज से दर्जनों कंटेनर गिर गए है। यह कंटनेर महाराष्ट्र के पालघर के समुद्री तटों पर बह के आने की संभावना जताई जा रही है।

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। पालघर के सभी समुद्री तटों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस को भी 24 घंट गश्त पर रहने के आदेश मिले है। वहीं मछुआरों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दरअसल अरब सागर में एक मालवाहक जहाज से दर्जनों कंटेनर गिर गए है। यह कंटनेर महाराष्ट्र के पालघर के समुद्री तटों पर बह के आने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन सप्ताह के लिए स्थगित

पुलिस के अनुसार एमवी फीनिक्स 15 नामक मालवाहक जहाज जब ओमान के सालाह से लगभग 20 समुद्री मील की दूरी पर था, तब उससे 48 कंटेनर समुद्र में गिर गए। नौवहन महानिदेशालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि इन 48 कंटेनरों में से अब तक केवल आठ ही बरामद किए जा सके हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाकी बचे कंटेनर या तो समुद्र में डूब गए हैं या लहरों के साथ बहकर किनारे की ओर आ सकते हैं।

इन जगहों पर सतर्क रहने के लिए मिला आदेश

इस सूचना के बाद पालघर जिले के सभी समुद्री और खाड़ी पुलिस थानों, जिनमें सफाला, केलवा, सतपति, तारापुर, वानगांव, दहानू और घोलवड शामिल हैं, को तत्काल प्रभाव से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। संदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि किसी भी स्थानीय मछुआरे, तटीय गांव के निवासी या गश्ती दल को कोई भी तैरता हुआ कंटेनर या उससे संबंधित कोई सामग्री दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और पालघर पुलिस को दी जाए। पालघर पुलिस ने बताया कि कोंकण तटरेखा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पढ़ें :- UP Budget Session 2026 : बेरोजगारी-आरक्षण पर सपा-भाजपा में तकरार, डॉ. रागिनी सोनकर, बोलीं- इन दिनों आप मालिक हैं बाजार के, जो भी चाहें कीमत हमारी रखें...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...