1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, पांच जवान शहीद, तीन की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, पांच जवान शहीद, तीन की हालत गंभीर

ओडिशा के झारसुगुड़ा जनपद में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ओडिशा के झारसुगुड़ा जनपद में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की पीसीआर में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर एसएसपी सहित जिले के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पढ़ें :- ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में चार टीचर्स और चपरासी दो साल तक करते रहे बच्ची से रेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

रविवार सुबह एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा तीन अन्य जवानों के साथ पीसीआर से गश्त कर रहे थे। इस दौरान झारसुगुड़ा सदर थाने के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीसीआर में टक्कर मार दी। हादसे में एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस वाहन डयूटी पर था। इस दौरान उलटी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस वाहन में सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं सभी घायलों को झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। हादसे के बाद से पूरे जिले में शोक की लहर है। कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए जवानों को लेकर पुलिस महकमे और आम लोगों में गहरा दुख और संवेदना जताया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...