1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Jyeshtha Month 2024: आज से शुरू हुआ ज्येष्ठ माह,  करने चाहिए ये कार्य

Jyeshtha Month 2024: आज से शुरू हुआ ज्येष्ठ माह,  करने चाहिए ये कार्य

हिंदी कैलेंडर के अनुसार आज यानि 24 मई 2024 से ज्येष्ठ माह शुरू हो गया है। इस माह भगवान सूर्य देव, हनुमान जी और पवन देव का पूजन किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jyeshtha Month 2024 : हिंदी कैलेंडर के अनुसार आज यानि 24 मई 2024 से ज्येष्ठ माह शुरू हो गया है। इस माह भगवान सूर्य देव, हनुमान जी और पवन देव का पूजन किया जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह वर्ष् का तीसरा महीना होता है। इस माह का शुभारंभ ज्येष्ठ पूर्णिमा के अगले दिन होती है। घरेलू बोलचाल में इसे जेठ का महीना भी कहते हैं। ज्येष्ठ माह में भगवान सूर्य देव, जल देव , शनि देव और हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस माह दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

ज्येष्ठ माह में न खाएं ये पदार्थ
पंचांग के अनुसार जेठ महीने में दिन में नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को तमाम तरह के रोग घेरते हैं। ज्येष्ठ के महीने मसालेदार चीज का सेवन नहीं करना चाहिए और दिन में एक बार भोजन करने का प्रयास करना चाहिए। लहसुन, राई के अलावा गर्म चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि यदि इस माह में जल का दान किया जाए तो सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी पड़ती है और ऐसे में चिलचिलाती धूप से बचने का सुझाव दिया गया है। ऐसे में यदि जरूरतमंद लोगों को छाता और पानी दान किया जाए तो पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...