1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Breaking News- हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा के पास नहर में मिला शव

Breaking News- हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा के पास नहर में मिला शव

हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini)  के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh) का शव दुबग्गा क्षेत्र में मिला है। उन्नाव के निवासी धीरेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी से लापता थे। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh)  का शव तीन दिन बाद दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास शव मिला है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini)  के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh) का शव दुबग्गा क्षेत्र में मिला है। उन्नाव के निवासी धीरेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी से लापता थे। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh)  का शव तीन दिन बाद दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास शव मिला है। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh)  की हत्या कर उनका शव दुबग्गा क्षेत्र में फेंके जाने की आशंका है।

पढ़ें :- IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर यूपी में राजनीति तेज, बीजेपी प्रवक्‍ता का दावा, बोले-राहुल गांधी से मिलने के बाद दिया इस्तीफा

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी के राजेपुर के‌ रहने वाले धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh)  की हत्या जमीन के विवाद में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह को फॉर्च्यूनर में ही गोली मारी गई है। ड्राईवर पर ही विरोधियों के साथ मिलकर जमीन की रंजिश में हत्या कराने का शक है। धीरेन्द्र के साथ दो गनर तैनात हैं, इनमें से एक की तबीयत खराब थी और दूसरा अवकाश पर था। धीरेंद्र प्रताप सिंह ( Dhirendra Pratap Singh)  लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...