1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 05 February ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

05 February ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

05 February ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 05 February का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

05 February ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 05 February का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- मेरठ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर महिला शोधार्थियों ने यौन शोषण और धमकी का लगाया गंभीर आरोप, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

664 – प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग का निधन हुआ।
1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 – इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
1917 – मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
1922 – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
1924 – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
1931 – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1970 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1994 – सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ। सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे।
2004 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
2006 – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
2007 – भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
2008 –
पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।
पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन। साठ के दशक में मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के सदस्यों के साथ ही वे कई बड़ी हस्तियों के आध्यात्मिक गुरु थे।
2009 – मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
2020 – यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया। ट्रम्प पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था।

05 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1990 – भुवनेश्वर कुमार – भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
1970 – होरेन सिंह बे – भारतीय राज्य असम से आने वाले राजनीतिज्ञ हैं।
1630 – हर राय – सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर।
1639 – ज़ेबुन्निसा – मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी।
1916 – जानकी वल्लभ शास्त्री – प्रसिद्ध कवि
1968 – प्रेम सिंह तमांग – सिक्किम के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
1976 – अभिषेक बच्चन – फ़िल्म अभिनेता
1932 – शंख घोष – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।

05 फ़रवरी को हुए निधन

पढ़ें :- Oppo F33 Series 5G भारत में हुई लॉन्च, MediaTek Dimensity 6360 Max SoC और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद

2014 – जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
2010 – सुजीत कुमार – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2008 – म​​हर्षि महेश योगी – प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य थे, जिन्होंने योग को भारत के बाहर भी प्रसिद्धि दिलाई।
664 ई. – ह्वेन त्सांग – प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।
1927 – इनायत ख़ान – भारतीय सूफ़ी संत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...