1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 10 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

10 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

10 april ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 10 april का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

10 april ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 10 april का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 23 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।
2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।
2003 – इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
2002 – 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।
2001 – भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
1999 – भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
1917 – महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की।
1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।

10 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1824 – राम सिंह पठानिया – भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1880 – सी. वाई. चिन्तामणि – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक थे।
1894 – घनश्यामदास बिड़ला – भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
1897 – प्रफुल्लचंद्र सेन – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे
1909 – नौतम भट्ट – भारतीय वैज्ञानिक थे।
1927 – मोहम्मद अल्वी – उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।
1928 – मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1931 – किशोरी अमोनकर – हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
1932 – श्याम बहादुर वर्मा – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
1934 – डी. डी. लापांग – मेघालय के भूतपूर्व 5वें मुख्यमंत्री थे।
1944 – प्रेम कुमार धूमल – हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री है।
1952 – नारायण राणे – भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
1954 – लिलिमा मिंज – भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं।
1957 – अनुसुइया उइके – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य हैं।
1986 – आयशा टाकिया – बालीवुड अभिनेत्री।
1996 – संदीप चौधरी – ट्रेक एंड फील्ड के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

10 अप्रैल को हुए निधन

पढ़ें :- 22 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2022 – शिव कुमार सुब्रमण्यम – दिग्गज भारतीय अभिनेता और पुरस्कार विजेता लेखक थे।
2021 – सतीश कौल – हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे।
2020 – शांति हीरानंद – मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ और ग़ज़ल गायिका थीं।
1999 – तकाजी शिवशंकरा पिल्लै – मलयालम में रचना करने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1998 – सी. के. नागराज राव – कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
1984 – नाजिश प्रतापगढ़ी – उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1931 – ख़लील जिब्रान – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।
1995 – मोरारजी देसाई – भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री।
1937 – श्रीधर वेंकटेश केलकर – प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...