1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 12 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

12 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

12 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 12 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

12 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 12 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी: 85.19% पास, 8वीं बार सबसे पहले नतीजे घोषित करने का रिकॉर्ड

1999 – रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2002 – मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
2007 – पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।
2008 – जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन में आये भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।
2010 – बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

12 मई को जन्मे व्यक्ति

2002 – सौरभ चौधरी – भारतीय निशानेबाज़ हैं।
1989 – शिखा पांडे – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
1982 – मारगनी भरत – राजमुंदरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, आंध्र प्रदेश से 17वीं लोकसभा के सांसद हैं।
1980 – ऋषि सुनक – भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता हैं।
1945 – के. जी. बालकृष्णन – भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1944 – घनश्याम नायक – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
1933 – नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
1875 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1895 – जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।
1820 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स थीं।
1954 – के. पलानीस्वामी- राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री।
1917 – सीता देवी (महारानी) – बड़ौदा की महारानी थीं।

12 मई को हुए निधन

पढ़ें :- CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

2015 – सुचित्रा भट्टाचार्य – बांग्ला भाषा की प्रसिद्ध महिला उपन्यासकार थीं।
1993 – शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।
1984 – धनंजय कीर – बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
1984 – अलकनन्दा (नृत्यांगना) – भारत की कत्थक नृत्यांगना थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...