HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 17 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

17 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

17 March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है।17 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

17 March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है।17 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 17 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1994 – रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
1996 – लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का ख़िताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
1998 – झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 – नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
2003 – श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
2006 – अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2008-
चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए ‘चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक’ 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।

17 मार्च को इन लोगो का हुआ था जन्म

1864 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1933 – सुलोचना चव्हाण – भारतीय लोक गायिका हैं, जो मराठी में अपनी लावणियों के लिए जानी जाती हैं।
1939 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
1946 – पृथ्वीराज चह्वाण – महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
1962 – कल्पना चावला- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री।
1990 – साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी।
1932 – निरुपमा बोरगोहेन – प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार हैं जो अपनी रचनाएँ असमिया भाषा में करती हैं।
1925 – ब्रिगेडियर राय सिंह यादव- महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे।
1891 – रामनवमी प्रसाद – जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।

17 मार्च को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 16 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2019 – मनोहर पर्रीकर – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1989 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
1977 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...