1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 21 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

21 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

21 april ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 21 april का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

21 april ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 21 april का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

1977 – मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
2001 – बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
2002 – एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
2003 – भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2004 – बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
2006 – नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007 – ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2008 –
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया। हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।
भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।

21 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1891 – जेम्स ब्रेड टेलर, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर थे।
1944 – एन. गोपालस्वामी – भारत के 15वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
1924 – कर्णी सिंह – भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।
1926 – महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय – 6 फ़रवरी, 1952 से वर्ष 2022 में अपनी मृत्यु तक यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों की महारानी थीं।
1910 – सदाशिव त्रिपाठी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री थे।
1895 – गबर सिंह नेगी – प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रास’ पाने वाले भारतीय सैनिक थे।
1864 – मैक्स वेबर – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।

21 अप्रैल को हुए निधन

पढ़ें :- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बेलसर के अध्यक्ष बने राजेंद्र कुमार सिंह व श्याम नारायण पांडेय बने मंत्री

1938 – मोहम्मद इक़बाल, सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर
2013 – शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ)
2015 – जानकी बल्लभ पटनायक – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
2021 – शंख घोष – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।
2021 – मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान – विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...