1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 24 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

24 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

24 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 24 july का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

24 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 24 july का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- Tamil Nadu Cabinet Expansion : CM जोसेफ विजय कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों की एंट्री, जानें किसको मिला कौन साथ विभाग?

1999 – ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम ‘सार्वभौमिक महिला धर्मसभा’ का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
2002 – यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
2004 – इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
2005 – कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
2006 – प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
2008 – फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।

24 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1911 – पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।
1924 – नाजिश प्रतापगढ़ी – उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1928 – केशुभाई पटेल – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों मेंं से एक गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।
1935 – रामपाल उपाध्याय – बारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1936 – कांतिलाल हस्तीमल संचेती – भारतीय आर्थोपेडिक चिकित्सक हैं।
1937 – मनोज कुमार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता
1943 – जी. सी. मल्होत्रा – भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे हैं।
1945 – अज़ीम प्रेमजी – बंगलोर स्थित ‘विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष, जो कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है।
1946 – सत्यपाल मलिक – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1985 – पंकज आडवाणी – प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी
1853 – शंकर बाल कृष्ण दीक्षित – ज्योतिषशास्त्र के मराठी विद्वान थे।

24 जुलाई को हुए निधन

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती

2020 – अमला शंकर – मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर थीं।
2017 – यशपाल (वैज्ञानिक) – भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
2017 – उडुपी रामचन्द्र राव – भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष थे।
1939 – तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता
1980 – उत्तम कुमार – भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...