1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Home remedies : गर्म खाने से जल गई है जीभ तो करें ये उपाय,आ जाता है स्वाद वापस

Home remedies : गर्म खाने से जल गई है जीभ तो करें ये उपाय,आ जाता है स्वाद वापस

खाते पीते समय जल्दबाजी ठीक नहीं होती है। खाने पीने के कुछ नियम स्वाद और दोनों को बरकरार रखते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Home remedies : खाते पीते समय जल्दबाजी ठीक नहीं होती है। खाने पीने के कुछ नियम स्वाद और दोनों को बरकरार रखते है। कई बार वक्त की कमी तो कहीं जल्दी पहुंचने की टेंशन में लोग  गर्म खाने पीने की चीजों को लोग तेजी से फिनिश करना चाहते है ऐये में उनकी जीभ जल जाती है और फिर खाने का स्वाद चला जाता है।  गर्म खाने से जल जाने पर जीभ पर छाले भी हो जाते हैं। कुछ आसान घरेलू उपायों के सहारे ऐसी समस्या को दूर किया सकता  है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Cycling In Winter : ठंड में साइकिलिंग करना सेहत के लिए फायदेमंद , एक्सरसाइज रोमांकारी हो जाती  है

दही और दूध – अगर आपकी जीभ जल जाए तो आप दही या दूध पीएं। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स जीभ को ठंडा करते हैं।

घी-  जीभ जल जाए तो उस पर घी की पतली परत लगाएं। इससे घी में मौजूद वसा जीभ की सतह को कोमल बनाती है और जलन को कम करती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो जीभ को संक्रमण से बचाते हैं।

नींबू का रस- जीभ जलने पर आप नींबू का रस लगाएं. नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो जली हुई जीभ की सतह को ठीक करने में मदद करते हैं।

मिश्री और सोंठ- मिश्री और सोंठ का पाउडर मिलाकर चबाने से भी जीभ के जलने से होन वाली समस्या में आराम मिल जाता है।

पढ़ें :- Beauty Tips: Traveling के दौरान अगर चेहरे और हाथ पर हो गई हैं Tanning तो अपनाएं ये घरेूल नुस्खें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...