1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. चीनी के बूरे या भुर भूरे दाने जैसा जम गया है शहद, तो जान लें खराब है या सही

चीनी के बूरे या भुर भूरे दाने जैसा जम गया है शहद, तो जान लें खराब है या सही

शहद स्किन के साथ साथ हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हर घर में शहद का इस्तेमाल किया जाता है चाहे इसे खाने के लिए किया जाता हो या फिर स्किन में लगाने के लिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शहद स्किन के साथ साथ हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हर घर में शहद का इस्तेमाल किया जाता है चाहे इसे खाने के लिए किया जाता हो या फिर स्किन में लगाने के लिए।

पढ़ें :- 2017 से पहले बेटियों को संबल देने के बजाय पूर्व सरकार अपने कुनबे को बढ़ाने में व्यस्त थी : सीएम योगी

कई लोगो की परेशानी रहती है घर में रखा शहद जम जाता है। जो शहद जम जाता है वो नकली तो नहीं होता है। तो आपको बता दें कि शहद जो चीनी के बूरे या भुरभुरे दाने की तरह जम जाता है। शहद असल में सुक्रोज और फ्रक्टोज जैसी नेचुरल शुगर का एक मिश्रण होता है।

शुगर क्रिस्टालाइज होने की प्रवृत्ति होती है।यही वजह है कि शहद काफी दिनों तक रखा रहने या ठंड के मौसम में जम जाता है। शहद में इतना पानी नहीं होता है कि उसमें नेचुरल शुगर स्थायी रुप से घुल सके इसलिए शहद आसानी से जम जाता है।

शहद का बूरे की तरह जमना या क्रिस्टलाइज होना असर में शहद की शुद्धता को दर्शाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जो शहद क्रिस्टलाइज नहीं होता वह खराब है। कई तरह के शहद में क्रिस्टलाइज होनी की संभावना होती है।

जबकि कुछ इस तरह के शहद में ऐसा नहीं होता। शहद के शहद के क्रिस्टलीकृत होने में तापमान की भी अहम भूमिका होती है। अक्सर देखा जाता है कि ठंड के मौसम में शहद के क्रिस्टलीकृत होने की संभावना बढ़ जाती है। नेशनल हनी बोर्ड के अनुसार, अगर इसे एयरटाइट कंटेनर में सील बंद करके रख दें, तो ये अनंत काल तक खराब नहीं होता है।

पढ़ें :- Video: फरार श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोली- मेरा किसी अधिकारी या नेता से नाम न जोड़ें... मैं कहीं गायब नहीं हूं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...