1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 अगस्त 2024 का राशिफलः आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

17 अगस्त 2024 का राशिफलः आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 17 अगस्त 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

17 अगस्त 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोग आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

मेष – आज जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

वृष – आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन – मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगा। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क – आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार ठीक चलेगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

सिंह – आज माता-पिता का साथ मिलेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या – आज धर्म कर्म में मन लगेगा। आज नए कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज दूर से सुखद समाचार मिल सकता है।

तुला – आज का दिन उत्तम है। आज व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आज मान सम्मान प्रतिष्ठा बना रहेगा।

वृश्चिक – आज वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी।

धनु – मन में शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मकर –आज कारोबार के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कुम्भ – आज विश्वास बहुत रहेगी । आज नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

मीन – आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...