1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 04 दिसंबर 2025 का राशिफल : शिव गौरी योग का शुभ संयोग से वृषभ कर्क समेत पांच राशि के जातकों पर देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, होंगे मालामाल 

04 दिसंबर 2025 का राशिफल : शिव गौरी योग का शुभ संयोग से वृषभ कर्क समेत पांच राशि के जातकों पर देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, होंगे मालामाल 

गुरुवार को कृतिका नक्षत्र के संयोग में शिवयोग भी बनने जा रहा है। ऐसे मे कल का दिन मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा, तो आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से अपना राशिफल।

By संतोष सिंह 
Updated Date

04 दिसंबर 2025 का राशिफल : 4 दिसंबर दिन गुरुवार है और कल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दत्तात्रेय जयंती भी है जो त्रिदेव का एकीकृत स्वरूप हैं।  गुरुवार को गुरु अपनी उच्च राशि में होकर हंस राजयोग बनाएंगे और दिन रात कर्क राशि में गोचर करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साथ ही चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा जिससे चंद्रमा भी उच्च के होंगे और गौरी योग बनाएंगे और साथ ही वृषभ राशि के स्वामी शुक्र के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा। इन सबके साथ गुरुवार को कृतिका नक्षत्र के संयोग में शिवयोग भी बनने जा रहा है। ऐसे मे कल का दिन मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा, तो आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से अपना राशिफल।

पढ़ें :- 31 अक्टूबर 2025 का राशिफल : मेष सिंह समेत इन 5 राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, बुलंद होंगे भाग्य के सितारे, देखें अपना राशिफल

मेष – आज आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे कामकाज और कारोबारी मामलों में सकारात्मकता। पारिवारिक सुख की संभावना है।

वृषभ – आज किसी आशानुकूल काम में देरी या संदेह हो सकता है। अनावश्यक हस्तक्षेप व आलोचना से बचें। यात्रा या लेन-देन से पहले अच्छे से सोच-समझ लें।

मिथुन – आज पढ़ाई-लिखाई, शिक्षा या व्यवसाय/कृषि से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा। व्यापार या व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कर्क – आज कामकाज में रुकावटें दूर होंगी, काम में तरक्की होगी। पारिवारिक व व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार हो सकता है।

पढ़ें :- 26 अक्टूबर 2025 का राशिफल : रविवार को गुरु-चंद्रमा का है राशि परिवर्तन योग,मिथुन और सिंह समेत 5 राशियों को मिलेगा लाभ और सम्मान

सिंह – आज काम या व्यवसाय में प्रगति हो सकती है; अचानक लाभ या अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मामूली मत-भेद हो सकते हैं।

कन्या – आज माता-पिता या परिवार का सहयोग मिलेगा। धन-संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी। ऑफिस या व्यवसाय में दिन ठीक रहेगा।

तुला – आज योजनाएँ सफल होंगी। आज कारोबारी या साझेदारी में लाभ हो सकता है। घर-परिवार का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक – आज कारोबार ठीक चलेगा,लेकिन सावधानियाँ ज़रूरी हैं। व्यापार में वादी-प्रतिवादी हो सकते हैं। आज मनोरथ पूरा होने के संकेत हैं।

धनु – आज लाभ के योग बन रहे हैं। आज कामकाज व व्यवसाय में उन्नति। आज सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा।

पढ़ें :- 24 सितम्बर 2025 का राशिफल : नवरात्रि के तीसरे दिन धन योग का बन रहा है उत्तम संयोग, मेष,तुला समेत पांच राशियों को होगा धनलाभ

मकर – आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार या काम में मौके मिलेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

कुंभ – आज काम काज में धीरे-धीरे सुधार होगा।आज लेन-देन ठीक रहेगा। आज बड़े निवेशों में सतर्क रहें।

मीन – आज व्यवसाय में योजनाएँ सफल हो सकती हैं। सामाजिक व व्यापारिक संबंधों में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...