1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 जुलाई 2024 का राशिफलः सावन के दूसरे सोमवार को इन राशियों के पूरे होंगे रूके हुए काम

29 जुलाई 2024 का राशिफलः सावन के दूसरे सोमवार को इन राशियों के पूरे होंगे रूके हुए काम

आज का राशिफल 29 जुलाई 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

29 जुलाई 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को आज आय में वृद्धि के मौके मिलेंगे।

पढ़ें :- Shani Margi 2026 :  न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें

मेष – आज का दिन शुभ रहेगा। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे।

वृष – आज आय में वृद्धि के मौके मिलेंगे। कपल्स के लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मिथुन – आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। नया घर या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। इंकम के नए सोर्स से धन लाभ होगा।

कर्क – आज पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

पढ़ें :- Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, भक्त ने किया 121 किलो सोने का दान

सिंह – आज आर्थिक मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी और घर में खुशियां आएंगी।

कन्या – आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करीबी दोस्त या भाई-बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

तुला – आज घर में सुख-शांति बनाए रखें। आज लाइफ पार्टनर आपके डिसीजन का सम्मान करेंगे और आपका हर काम में सपोर्ट करेंगे।

वृश्चिक – आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। लग्जरी आइटम की खरीदारी करने से बचें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

धनु – आज सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।

पढ़ें :- Margashirsha Month 2026 : अगहन मास में नदी स्नान दान-पुण्य का विशेष महत्व, जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा

मकर – आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

कुम्भ – भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

मीन – आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आज धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...