1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 08 जून 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को बिजनस में नई योजनाएं लाभ देंगी

08 जून 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को बिजनस में नई योजनाएं लाभ देंगी

आज का राशिफल 08 जून 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

08 जून 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों का आज व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

मेष – परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। बिजनस में नई योजनाएं लाभ देंगी।

वृष – आज ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन – आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देगा।

कर्क – आज व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

सिंह – आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा।

कन्या – आज बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला – धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। नए वस्त्र और घर से संबंधित सामान खरीदने के पीछे धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक – आज पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज नए मित्र भी बनेंगे, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी।

धनु – आज विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पढ़ें :- Rakhi to God first : रक्षाबंधन में पहले भगवान को ही बाधें राखी, अनुष्ठान संपन्न होता है निर्विघ्न

मकर – आज आर्थिक लाभ होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी।

कुम्भ – आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आज यात्रा न करें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

मीन – यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...