1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 जून 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रहेगा खास, आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता

12 जून 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रहेगा खास, आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता

आज का राशिफल 12 जून 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

12 जून 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों की आज आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

मेष – आज ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सामान्य प्रयास करने पर भी अधिक सफलता प्राप्त करेंगे।

वृष – आज आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे किंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

मिथुन – आज परिणाम अच्छा रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

कर्क – आज समय बहुत सावधानी पूर्वक निर्णय लेने का है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या से भी सावधान रहना पड़ेगा। नए लोगों से मेल जो बढ़ेगा।

पढ़ें :- Masik Durga Ashtami 2026 : भाद्रपद की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पालन करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है , जानें मुहूर्त

सिंह – प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आज प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा।

कन्या – आज परिवर्तन के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। विदेशी संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक – दांपत्य जीवन में भी उथल-पुथल की संभावना रहेगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

धनु – कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। जमीन जायदाद संबंधी समस्याएं भी हल होगी।

पढ़ें :- 18 सितंबर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज कामकाज में मिलेगी सफलता और रुके हुए कार्य बढ़ेंगे आगे

मकर – वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी।

कुम्भ – आज नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।

मीन – आज काफी दिनों का प्रतीक्षित संकल्प पूरा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आज मकान-वाहन का क्रय से लाभ होगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...