1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 जून 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशियों के बन सकते हैं रुके हुए काम

22 जून 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशियों के बन सकते हैं रुके हुए काम

आज का राशिफल 22 जून 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

22 जून 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों की आज राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आज का दिन अच्छा हैं। आज निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा। आज संपत्ति मिलेगी। विदेशी यात्रा की इच्छा पूर्ण हो सकती है।

वृष – आज व्यापार में परिवर्तन का निर्णय ले सकते हैं। आज राजनीति में अनुकूल वातावरण न होने से असहज महसूस करेंगे।

मिथुन – आज राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज व्यापार में किए गए परिवर्तन उन्नति कारक एवं लाभकारी सिद्ध होंगे।

कर्क – सुख सुविधा में वृद्धि होगी। मनपसंद स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। माता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। आज का दिन उन्नति दायक रहेगी।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज का दिन लाभदायक एवं उन्नति प्रदायक रहेगा। परिवार में भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा।

कन्या – नौकरी व्यवसाय में सुधार होगा। आज नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में जीवनसाथी के सहयोग से लाभ होगा।

तुला – कार्य क्षेत्र में राजनीति में सफलता मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु घर से दूर जाना पड़ सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी।

वृश्चिक – सामाजिक कार्य में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। नवीन वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।

धनु – दिन शुभ लाभ एवं उन्नति प्रदायक रहेगा। जब तक कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ भी सकता है।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – संतान सुख में वृद्धि होगी। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आज विद्यार्थियों की अध्ययन की बाधा दूर होगी।

कुम्भ – व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीति में आपकी प्रभावपूर्ण भाषण शैली जनमानस पर अपनी अच्छी छाप डालेगी।

मीन – रुके हुए काम बनने की संभावना है। अपनी योग्यता से अपनी आर्थिक स्थिति को सुद्धरण बनाने में सफल होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...